Trending

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 16 अप्रैल को होगा, कुल 14 प्रत्याशी ले रहे हैं हिस्सा

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का चुनाव 16 अप्रैल 2022, दिन शनिवार को निर्धारित किया गया हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का 28 जनवरी 2022 को निधन हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष के आकस्मिक निधन के बाद समय पूर्व यह चुनाव किया जा रहा हैं। प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए नाम वापसी के बाद कुल 14 प्रत्याशी चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं।    

निर्वाचन अधिकारी रमेश साहू (अधिवक्ता) ने बताया, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष व दो प्रदेश उपाध्यक्ष (एक पुरुष व एक महिला) पदों पर निर्वाचन किया जायेगा। चुनावी प्रक्रिया हेतु कुल मतदाता 113 अपने मत का उपयोग करेंगे। इसमें 31 जिलों से 93 (प्रत्येक जिले से एक अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष का मत) व 20 डेलीगेट छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया में अपने मत उपयोग करेंगे। चुनाव हेतु समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया हैं। मतगणना के बाद शाम को चुनाव नतीजों की घोषणा किया जायेगा। निर्वाचन अधिकारी साहू ने अपील करते हुआ कहा, सभी प्रत्याशी इस सामाजिक चुनाव में शांतिपूर्ण से हिस्सा लेकर जारी सामाजिक दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। 

यह भी पढ़ें : Importance of Number Eight: जन्म दिनांक से जानिए अंक की विशेषता, पढ़ें अंक 8 का क्या हैं महत्व

प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु 

  1. धनंजय साहू – बलौदाबाजार
  2. बरसाती साहू – रायपुर 
  3. टहल सिंह साहू – बालोद 
  4. मेघराज साहू – रायपुर 
  5. शान्तनु साहू – रायपुर 

प्रदेश उपाध्यक्ष पद हेतु (पुरुष)

  1. गोविन्द साहू मेघावाले (धमतरी) 
  2. भुनेश्वर साहू – गरियाबंद 
  3. दुजेराम साहू – रींवा (आरंग) 
  4. विनोद कुमार साहू – बलरामपुर 
  5. पुरुषोत्तम साहू – सारंगढ़

प्रदेश उपाध्यक्ष पद हेतु (महिला)

  1. त्रिवेणी साहू – टेमरी (रायपुर)
  2. रोहणी साहू भाटागांव (रायपुर)
  3. मोहन कुमारी साहू – जांजगीर
  4. चन्द्रकुमारी साहू – भिलाई  

(Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh)

Related Articles

Back to top button