Google Analytics —— Meta Pixel

19 से 29 जनवरी 2026 तक होगा ग्यारहदिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ, यज्ञ समिति की बैठक में तैयारियों पर बनी सहमति

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय के हृदय स्थल स्थित दशहरा मैदान, यज्ञ परिसर में प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले महायज्ञ को लेकर धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जनसेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में यज्ञाचार्य पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री ने बताया कि माघ शुक्ल प्रतिपदा, सोमवार 19 जनवरी 2026 से माघ शुक्ल एकादशी, गुरुवार 29 जनवरी 2026 तक शुभ मुहूर्त में ग्यारहदिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने पर सर्वसम्मति व्यक्त की।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री साय

समिति के अनुसार नगरवासियों, व्यापारियों, राइस मिलरों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमियों के सहयोग से विगत पाँच वर्षों से बलौदाबाजार की पावन धरा पर महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान विधि-विधान से हवन, कथा, भजन संध्या, प्रवचन, गीत-संगीत, झांकी, कलश एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न होता है, जिसमें प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होकर विश्व कल्याण हेतु आयोजित इस महाअनुष्ठान का लाभ प्राप्त करते हैं।

समिति ने बताया कि वर्ष 2026 का महायज्ञ परम श्रीरामभक्त, महाबलशाली चिरंजीव भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित रहेगा, अतः इस बार आयोजन श्री हनुमत महायज्ञ के रूप में किया जाएगा।

यज्ञ स्थल पर सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई है। समिति की मांग पर बलौदाबाजार विधायक एवं राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा एक सभागार का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक आयोजनों के संचालन में सुविधा मिलेगी। साथ ही नगरवासियों से प्राप्त सहयोग राशि से पक्की यज्ञशाला का निर्माण भी पूर्ण कराया गया है, ताकि अनुष्ठान के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो।

समिति ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों से प्रत्येक वर्ष की भांति सहयोग प्रदान कर इस परम कल्याणकारी दिव्य अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य:

समिति अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी, उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, सचिव सपन केशरवानी, सहसचिव आशीष मिश्रा, विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष संजयनारायण केशरवानी, संरक्षक अशोक कुमार तिवारी, श्यामसुंदर केशरवानी, प्रेमनारायण केशरवानी, प्यारेलाल सेन, सुरेंद्र जायसवाल, प्रमोद शुक्ला, के.एस. तिवारी सहित व्यवस्थापकगण शिवप्रकाश तिवारी, कृष्णानंद अग्रवाल, महेश ठाकुर, नवनीत अग्रवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य नीलम दीक्षित, बाबू शुक्ला, संतोष वैष्णव, गजेन्द्र देवांगन, अमित केशरवानी, अरविंद मिश्रा, दीप बाजपेयी, राजेश साहू, राजेश केशरवानी, वासुदेव ठाकुर, आयुष बरनवाल, गार्गी शंकर बाजपेयी, हेमंत वर्मा एवं अभिषेक तिवारी सहित सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!