Google Analytics —— Meta Pixel

ऑपरेशन साइबर शील्ड: ठगी का डिजिटल जाल ध्वस्त, म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क पर एक साथ रेड, 25 आरोपी गिरफ्तार

2 करोड़ की ठगी राशि होल्ड, 174 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

Operation Cyber ​​Shield : साइबर अपराधियों पर रायपुर रेंज पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है। ऑपरेशन साइबर शील्ड (Operation Cyber ​​Shield) के तहत म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क, फर्जी सिम सप्लायर, ब्रोकर और ठगी के लिए खाते मुहैया कराने वाले गिरोह पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े :- 19 से 29 जनवरी 2026 तक होगा ग्यारहदिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ, यज्ञ समिति की बैठक में तैयारियों पर बनी सहमति

यह हाई-प्रोफाइल कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर की गई। रेड रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और मध्यप्रदेश में एक साथ की गई, जिससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया।

1236 शिकायतें, करोड़ों का डिजिटल खेल

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों के थानों और साइबर सेल में 1236 शिकायतें दर्ज हैं। अब तक इन आरोपियों द्वारा 77.53 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है, जबकि इनके बैंक खातों में करीब 174.5 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।

2 करोड़ रुपये की ठगी रकम फ्रीज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खातों में मौजूद करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी राशि को होल्ड करा दिया है। यह रकम अलग-अलग राज्यों के पीड़ितों की है, जिन्हें सत्यापन के बाद वापस लौटाया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, पिछले 11 महीनों में फर्स्ट लेयर खातों में होल्ड किए गए 7 करोड़ रुपये में से 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को लौटाई जा चुकी है।

कैसे चलता था साइबर ठगी का खेल?

जांच में सामने आया कि इन म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल:

  • फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप
  • क्रिप्टो करेंसी निवेश
  • गूगल रिव्यू टास्क
  • टेलीग्राम टास्क
  • KYC अपडेट फ्रॉड
  • ऑनलाइन गेमिंग
  • गूगल सर्च स्कैम

जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था।

10 से 20% कमीशन पर किराए पर देते थे खाते

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे अपने बैंक खातों को किराए पर देते थे, या फिर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेकर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर करते थे।
पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

8 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई

रेंज साइबर थाना और रायपुर के विभिन्न थानों की 8 विशेष टीमों ने समन्वित कार्रवाई कर इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया। अलग-अलग थानों में दर्ज 6 बड़े मामलों में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं।

पुलिस की सख्त चेतावनी

रायपुर रेंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि:

  • किसी भी लालच भरे निवेश प्रस्ताव से बचें
  • संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें
  • ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं

ऑपरेशन साइबर शील्ड (Operation Cyber ​​Shield) ने साफ कर दिया है—डिजिटल ठगी करने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!