सर्व आदिवासी समाज ने विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन पर कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंटकर व्यक्त किया आभार
World Tribal Day : सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार के जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर दीपक सोनी से सौजन्य मुलाक़ात कर 24 अगस्त 2025 को आयोजित जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी।
यह भी पढ़े :- रायपुर ड्रग्स केस में बड़े खुलासे, नव्या मलिक की कॉल हिस्ट्री से 350 से ज्यादा नंबर बरामद
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के अवसर पर जिला आडिटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सफल और ऐतिहासिक रहा। आयोजन में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मान प्रदान किया गया। विशाल रैली और आमसभा का आयोजन भी हुआ, जिसमें हज़ारों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज के साथ अन्य समाजों के लोग, अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन शामिल हुए।
सर्व आदिवासी समाज ने इस गरिमामयी आयोजन के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह आयोजन बड़े पैमाने पर सफल हो सका।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव, जिला सचिव थानू ध्रुव, जिला सहसचिव दशरथ ध्रुव, समाजसेवी दयाराम ध्रुव और टिकेश्वर ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



