Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर ड्रग्स केस में बड़े खुलासे, नव्या मलिक की कॉल हिस्ट्री से 350 से ज्यादा नंबर बरामद

Raipur Drugs Case: राजधानी रायपुर में चल रहे ड्रग्स केस (Raipur Drugs Case) में गिरफ्तार नव्या मलिक की मोबाइल कॉल हिस्ट्री ने पुलिस को चौंका दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह लगातार कारोबारियों के बेटों और युवा नेताओं के संपर्क में थी। पुलिस ने इन सभी की सूची तैयार कर ली है और जल्द पूछताछ शुरू होगी।

यह भी पढ़े :- CG NHM Workers Strike : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – NHM कर्मियों पर गिरी गाज, 25 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

सूत्रों के मुताबिक, नव्या मलिक के मोबाइल और चैट्स से 350 से ज्यादा नंबर बरामद हुए हैं। वह इन लोगों को ड्रग्स सप्लाई करती थी और नाइट पार्टियों में शामिल होती थी। इसमें स्पंज आयरन, सराफा और कपड़ा कारोबारियों के बच्चों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि नव्या की एक बड़े शराब कारोबारी के बेटे से सबसे ज्यादा बातचीत होती थी और वह उसके साथ कई बार मुंबई भी गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या के कई राजनीतिक दलों के युवा नेताओं से भी रिश्ते थे। अब तक केवल 5–6 लोगों को तलब किया गया है, जबकि बाकी से पूछताछ अभी बाकी है।

वर्तमान में नव्या मलिक और अयान पुलिस रिमांड पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। चर्चा है कि पुलिस नव्या के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप के मामले में भी नई FIR दर्ज कर सकती है। (Raipur Drugs Case)

Back to top button
error: Content is protected !!