Google Analytics —— Meta Pixel

CG NHM Workers Strike : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – NHM कर्मियों पर गिरी गाज, 25 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

CG NHM Workers Strike : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की 18 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े :- GST दरों में बदलाव, व्यापारियों ने केंद्र सरकार के फैसले का किया स्वागत

सूत्रों के मुताबिक, 13 अगस्त को कार्यकारिणी समिति की बैठक में कर्मचारियों की 10 में से 5 मांगें मान ली गई थीं, जबकि शेष मांगों पर विचार जारी था। इसके बावजूद कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।

29 अगस्त को स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आदेश जारी कर सभी कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी जॉइन करने को कहा था और चेतावनी दी थी कि आदेश का पालन नहीं करने पर सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। आदेश की अवहेलना को सरकार ने जनहित के खिलाफ माना और 25 अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं। (CG NHM Workers Strike)

विभाग ने संकेत दिया है कि अन्य मामलों पर भी जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। (CG NHM Workers Strike)

Back to top button
error: Content is protected !!