Google Analytics —— Meta Pixel

पहले दिन की शुरुआत भगवान राम के दर्शन से, CM साय बोले- जिम्मेदारी ठीक से निभा सकूं यही आशीर्वाद मांगने आया हूं

New CM of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के बाद अब मंत्रियों की बारी, ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (New CM of Chhattisgarh) ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

डीजीपी और मुख्य सचिव ने की सीएम से मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दीं

डीजीपी अशोक जुनेजा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सीएम विष्णुदेव साय (New CM of Chhattisgarh) से मुलाकात की। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बता दें कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरो पर है। साइंस कॉलेज मैदान पर तेज़ी से काम चल रहा है। 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह है।

छत्तीसगढ़ में नव नियुक्त सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इनके साथ ही सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!