छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के बाद अब मंत्रियों की बारी, ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

Vishnudev Government Cabinet: छत्तीसगढ़ को विष्णुदेव साय के रूप में अपना पहला आदिवासी और प्रदेश का चौथा मुख्यमंत्री मिल चुका है। ऐसे में अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो डिप्टी CM के साथ 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल होगा। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्‌डा समेत कई राज्यों के CM और वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- अब 19 दिसंबर को होगी INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली में चौथी बार किया जाएगा मंथन

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष और बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस बार सामान्य वर्ग से 4, OBC और आदिवासी वर्ग से 5-5 नाम मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब 4 नाम ही बचे हैं। वहीं डिप्टी CM के लिए भी OBC वर्ग से अरुण साव और सामान्य से विजय शर्मा का नाम चर्चा में है। चर्चा ये भी है कि इस बार मंत्रिमंडल में सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग का दबदबा रहेगा। सरगुजा संभाग से 3, बिलासपुर संभाग से 3 से 4, रायपुर संभाग से 2 से 3, बस्तर से 3 और दुर्ग संभाग से 2 नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। (Vishnudev Government Cabinet)

मंत्रिमंडल तय होने से लेकर मंत्रियों के विभागों के बंटवारे तक को लेकर चर्चा जारी है। सोशल मीडिया पर एक ही डिप्टी CM बनाए जाने की बात है। वहीं राजेश मूणत को फिर से लोक निर्माण मंत्री बनाया जा सकता है। रविवार यानी 10 दिसंबर को विष्णुदेव साय को रायपुर के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया है। साय ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कैबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने 2 बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाने का काम सबसे पहले करूंगा। 25 दिसंबर को ही सबसे पहले किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। (Vishnudev Government Cabinet)

इस तरह हो सकता है विष्णुदेव साय सरकार का मंत्रिमंडल 

  • मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय
  • उप मुख्यमंत्रीअरुण साव
  • उप मुख्यमंत्रीविजय शर्मा
  • विधानसभा अध्यक्षरमन सिंह
  • मंत्रीबृजमोहन अग्रवाल (प्रोटेम स्पीकर, पर्यटन, धर्मस्व और
    सहकारिता मंत्रालय)
  • मंत्रीअजय चंद्राकर (पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उच्च शिक्षा मंत्री)
  • मंत्रीरामविचार नेताम (मानव संसाधन मंत्रालय)
  • मंत्री लता उसेंडी (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय)
  • मंत्रीधरमलाल कौशिक (कृषि मंत्रालय)
  • मंत्रीओपी चौधरी (स्कूल शिक्षा मंत्रालय)
  • मंत्रीराजेश मूणत (PWD, परिवहन विभाग)
  • मंत्रीविक्रम उसेंडी (वन मंत्रालय)
  • मंत्रीदयालदास बघेल (राजस्व, ऊर्जा विभाग)
  • मंत्रीरेणुका सिंह (नगरीय प्रशासन मंत्रालय)
  • मंत्री केदार कश्यप (ग्रामीण मंत्रालय)

किन संभागों से हो सकते हैं कितने मंत्री

  • बिलासपुर संभाग3 से 4 मंत्री
  • सरगुजा संभाग3 मंत्री
  • रायपुर संभाग  2 से 3 मंत्री
  • बस्तर3 मंत्री
  • दुर्ग2 मंत्री

किस वर्ग से हो सकते हैं कितने मंत्री

  • पिछड़ा वर्ग5
  • आदिवासी वर्ग5
  • सामान्य वर्ग4

Related Articles

Back to top button