Google Analytics —— Meta Pixel

Chandra Grahan 2026 : साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, होली पर दिखेगा अद्भुत दृश्य

Chandra Grahan 2026 : कल 3 मार्च 2026 को वर्ष का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026) लगने जा रहा है। यह ग्रहण ‘ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण’ कहलाएगा और भारत में भी सीमित समय के लिए दिखाई देगा।

यह भी पढ़े :- मिर्ची की माला और पिचकारी से स्वागत, रंगोत्सव में झूमे मुख्यमंत्री साय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इसे ‘ग्रस्तोदित’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब ग्रहण (Chandra Grahan 2026)आरंभ होगा, उस समय भारत में चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। चंद्रमा के उदय होने के बाद ही ग्रहण का अंतिम चरण दिखाई देगा।

जानकारी के मुताबिक, ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से प्रारंभ होगा। हालांकि भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा। इसी दौरान ग्रहण का अंतिम चरण दिखाई देगा, जो लगभग 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा। इस प्रकार भारत में यह खगोलीय दृश्य लगभग 15 से 20 मिनट तक ही नजर आएगा।

सूतक काल रहेगा प्रभावी

चूंकि ग्रहण भारत में दृश्य रहेगा, इसलिए 3 मार्च की सुबह 6:23 बजे से सूतक काल मान्य माना जाएगा। इस अवधि में पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

धार्मिक मान्यताएं और उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ या महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुभ फलदायी माना गया है। इसके अलावा गीता, रामायण या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी विशेष पुण्यदायक बताया गया है।

ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करना, घर में गंगाजल का छिड़काव, भगवान की मूर्तियों का पुनः अभिषेक तथा अन्न, वस्त्र या धन का दान करना शुभ माना जाता है।

होली के उल्लास के बीच यह खगोलीय घटना आकाश में एक अनोखा और दुर्लभ दृश्य प्रस्तुत करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!