Google Analytics —— Meta Pixel

CG Winter Session: धान खरीदी को लेकर सरकार कटघरे में, विधानसभा में गरमाई बहस

CG Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सत्र के दूसरे दिन सदन में धान खरीदी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार पर धान खरीदी में अव्यवस्था के गंभीर आरोप लगाते हुए इसे किसानों से जुड़ा अहम मुद्दा बताया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष: संघर्ष, संकल्प और समग्र विकास की स्वर्णिम यात्रा

CG Winter Session के शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने धान खरीदी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 5 प्रतिशत किसानों का पंजीयन नहीं हो सका है। वन अधिकार पट्टा धारक किसानों का भी पंजीयन नहीं किया गया है। महंत ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे वे मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया।

इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की बॉडी लैंग्वेज और आवाज से स्थिति इतनी गंभीर नहीं लगती। इस पर डॉ. महंत ने जवाब देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और धान खरीदी में व्यापक अव्यवस्था फैली हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने धान खरीदी से जुड़े स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह विषय सीधे जनता और किसानों से जुड़ा है, इसलिए इस पर चर्चा आवश्यक है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार धान खरीदने के मूड में ही नहीं है। किसानों का रकबा लगातार घट रहा है, पोर्टल बार-बार बंद हो रहा है और नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में किसान भटक रहे हैं और कई किसान अपनी उपज बेचने में असमर्थ हैं। (CG Winter Session)

Back to top button
error: Content is protected !!