Google Analytics —— Meta Pixel

सुरों की मलिका खामोश: पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर CM साय का भावुक शोक संदेश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका निधन अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।

यह भी पढ़े :- मिडिल ईस्ट में महा टकराव: इस्लामाबाद वार्ता फेल, पुतिन की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से आशा भोसले ने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनका योगदान सदैव अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Back to top button
error: Content is protected !!