Google Analytics —— Meta Pixel

रामायण हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग, करुणा और कर्तव्य का मार्ग दिखाती है- विधायक इन्द्र साव

श्रीलंका एवं असम की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समापन समारोह में बटोरीं खूब तालियां

भाटापारा। राष्ट्रीय रामायण मेला का उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। यह मेला हमें हमारी पहचान, संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की याद दिलाता है। उक्त बातें राष्ट्रीय रामायण मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक इन्द्र साव ने अपने संबोधन में कही।

यह भी पढ़े :- नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां शुरू

उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाइए, खूब आगे बढ़िए, लेकिन संस्कार और संस्कृति को कभी न भूलिए। रामायण को केवल पढ़ने का नहीं, बल्कि रामायण के आदर्शों को जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।

रामायण जीवन जीने की कला है – इन्द्र साव

विधायक इन्द्र साव ने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे जीवन को दिशा देने वाली जीवन जीने की कला है। यह हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग, करुणा और कर्तव्य का मार्ग दिखाती है। भगवान श्रीराम का जीवन यह संदेश देता है कि सत्ता सेवा के लिए होती है, शक्ति संयम के लिए होती है और धर्म किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज के कल्याण के लिए होता है।

उन्होंने आगे कहा कि माता सीता का त्याग, लक्ष्मण का समर्पण, हनुमान जी की निष्ठा और भरत का भाईचारा ऐसे आदर्श हैं, जो आज भी सामाजिक और पारिवारिक जीवन को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

श्रीलंका और असम की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

समापन समारोह में श्रीलंका एवं असम से आए कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली और तालियों की गूंज से पूरा पंडाल उत्साह से भर गया।

कलाकारों व आयोजन समिति का किया गया सम्मान

समापन अवसर पर विधायक इन्द्र साव ने श्रीलंका, असम सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों, रामायणी दलों, कथा वाचकों, मानस मर्मज्ञों एवं आयोजकों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दूसरे वर्ष भी सफल रहा पंच दिवसीय आयोजन

यह पंच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का दूसरे वर्ष का आयोजन रहा, जो अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधायक इन्द्र साव ने सफल आयोजन के लिए समिति के संयोजक ललित सिंह ठाकुर, अध्यक्ष बिहारी लाल अग्रवाल सहित भंवर सिंह साहू, मोहन केसरवानी, कल्याण सिंह ठाकुर, रमेश वर्मा, सत्यनारायण पटेल, डॉ. वीणा साहू, अरुण छाबड़ा, गौरी भृगु, सीमा मल, नीरा साहू, सती साहू, विनोद गुप्ता तथा स्थानीय रामलीला मंडली के सदस्यों का भी सम्मान किया।

सैकड़ों नगरवासी रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ईश्वर सिंह ठाकुर, राजकुमार शर्मा, रोशन हबलानी, दिवाकर मिश्रा, वैभव केसरवानी, मुकेश साहू, मोहन निषाद, संजय केसरवानी, विमल शर्मा, जीत नारायण साव, रानू बरवाड़ सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!