Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

The school bus overturned: स्कूल बस पलटी, बच्चों में मची चीख पुकार, कई बच्चे घायल, देंखे वीडियो

The school bus overturned : गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के डोहल में संचालित भारतमाता पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक सीजी 04 डीएम 7862 ग्राम गिरसुल के मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे। बताया कि बस में करीब 30 से 32 बच्चे सवार थे और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

 

बस पलटने की जानकारी जब बच्चों के पालकों को हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और भारत माता स्कूल की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। अभिभावकों का कहना था कि कई बार हमने स्कूल जाकर इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके कारण आज इस तरह की घटना घटी। घायल बच्चों को देवभोग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। (The school bus overturned)

Back to top button
error: Content is protected !!