Delhi New Chief Minister: नए सीएम से सस्पेंस खत्म, आतिशी अगले चुनाव तक रहेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री
Delhi New Chief Minister : दिल्ली को आज नया सीएम मिल गया, आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट बनाई गई हैं। अरविंद केजरीवाल आज शाम को अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। सुबह 11 बजे आप की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव आया, जिसपर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर काबिज हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर जताई नाराजगी, दिए ये सख्त निर्देश
सरकार में मजबूत चेहरा
आतिशी दिल्ली सरकार की ताकतवर मंत्री रही हैं. केजरीवाल और उनके डिप्टी सिसोदिया के जेल जाने के बाद उन्होंने ही पार्टी को पूरी ताकत से संभाला. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर जब तिरंगा फहराना था तो सीएम केजरीवाल ने आतिशी के ही नाम की सिफारिश की थी।
सशक्त महिला चेहरा
आतिशी कालका से विधायक हैं। महिला चेहरा होने के साथ ही उनकी साफ-सुथरी छवि है। सफल मंत्री के रूप में दिल्ली में पहचान बनी है। अब साफ हो गया है कि अगले चुनाव तक दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi New Chief Minister) की जिम्मेदारी आतिशी संभालेंगी।
अब तक आम आदमी पार्टी को सिर्फ अरविंद केजरीवाल केंद्रित माना जाता रहा है। लेकिन इस फैसले से केजरीवाल ने खुद पार्टी को व्यापक आयाम देने की कोशिश की है. वह पार्टी को नई पहचान देना चाहते हैं।
केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’ दे देंगे। आतिशी पार्टी और सरकार का प्रमुख चेहरा हैं और वह वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं। (Delhi New Chief Minister)



