Google Analytics —— Meta Pixel

वक्फ विधेयक के संसद में पारित होने का रास्ता साफ, मोदी सरकार ने बिल में प्रस्तावित बदलावों को दी मंजूरी

WAQF Bill : संसद में वक्फ बिल लाने का रास्ता साफ हो गया है. अब इसे बजट सत्र के दूसरे चरण में पेश किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने इस बाबत एक अहम बैठक की. इस बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : राजीव भवन निर्माण मामले में ED कार्यालय पहुंचे मलकीत सिंह गेंदू, पूछताछ जारी

संसद में पेश की गई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट में प्रस्तावित विभिन्न संशोधनों को शामिल किया गया. इसके बाद संशोधित वक्फ बिल को मंजूरी दी गई. केंद्र सरकार संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग में इसे पारित कराने के लिए विधेयक को सदन में पेश कर सकती है।

कैबिनेट की बैठक में दी गई संशोधनों को मंजूरी

सूत्रों के अनुसार, 19 फरवरी की कैबिनेट की बैठक में दी गई संशोधनों को मंजूरी दी गई है. इन संशोधनों के आधार पर ही इस बिल को मंजूरी दी गई है. जेपीसी ने वक्फ बिल (WAQF Bill) पर कई संशोधन सुझाए हैं. हालांकि, विपक्षी सदस्यों ने असहमति व्यक्त की है.विपक्षी सांसदों द्वारा सुझाए गए सभी संशोधनों को खारिज कर दिया गया, जबकि बीजेपी और NDA के अन्य सदस्यों की ओर से प्रस्तावित संशोधनों को स्वीकार कर लिया गया है।

संसद के बजट सत्र में रखी गई JPC रिपोर्ट

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू अगस्त 2024 में लोकसभा में वक्फ विधेयक (WAQF Bill) लेकर आए थे, जिसे पेश किए जाने के बाद JPC को भेजा गया था। जेपीसी में बीजेपी और सहयोगी दलों के 16 सांसद थे, जबकि विपक्ष के 10 सांसद थे। 655 पन्नों की रिपोर्ट फरवरी महीने की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों में पेश की गई थी। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल और संजय जायसवाल ने लोकसभा में जेपीसी रिपोर्ट को पेश किया था। उन्होंने संयुक्त समिति के समक्ष दिए गए साक्ष्यों का रिकॉर्ड भी सदन के पटल पर रखा। राज्यसभा में मेधा कुलकर्णी ने जेपीसी रिपोर्ट को पेश किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!