Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक बढ़ा, ‘वंदे मातरम्’ पर होगी विशेष चर्चा

CG Vidhan Sabha Winter Session 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र अब 19 दिसंबर तक चलेगा। पूर्व में यह सत्र 17 दिसंबर को समाप्त होना था, लेकिन अवधि बढ़ाए जाने के बाद बढ़े हुए दिनों में सदन के भीतर ‘वंदे मातरम्’ विषय पर विशेष चर्चा कराई जाएगी।

यह भी पढ़े :- भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला: नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

सत्र (CG Vidhan Sabha Winter Session 2025) के पहले दिन तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में लगाए गए नारों का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव लाकर इसकी भर्त्सना किए जाने की मांग की।

विधायक धर्मजीत सिंह ने नक्सली हिड़मा और बसवराजू की हिंसक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे नक्सली समर्थकों को बस्तर का भ्रमण कराया जाना चाहिए, ताकि वे नक्सलियों द्वारा आम जनता पर किए गए अत्याचारों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें।

इसके साथ ही उन्होंने सदन में विधायक निधि बढ़ाने की मांग भी रखी। विधायक धर्मजीत सिंह ने विधायक निधि की राशि 10 करोड़ रुपये किए जाने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भी इस विषय पर चर्चा हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति देने के लिए निधि में वृद्धि का क्रांतिकारी निर्णय लिया जाए। (CG Vidhan Sabha Winter Session 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!