Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस भवन में चोरी और सियासत: केदार कश्यप बोले – दीपक बैज बताएं, भूपेश या टीएस में किस पर है शक

Politics intensifies in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन चोरी होने की घटना पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर प्रदेश के वन मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

यह भी पढ़े :- सीएम साय ने आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई और भंडार गृह का किया लोकार्पण, ‘फॉरेस्ट टू फार्मेसी’ मॉडल को मिली नई दिशा

कश्यप ने सवाल उठाते हुए कहा, “दीपक बैज यह बताएं कि उनके मोबाइल में ऐसा कौन-सा राज छिपा है जिसे कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं? आखिर कांग्रेस भवन जैसी सुरक्षित जगह में ही उनका फोन कैसे चोरी हो गया?”

उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि क्या इस चोरी के पीछे भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या फिर कांग्रेस का ही कोई अन्य नेता है? यदि बैज को किसी पर संदेह है तो उन्हें खुलकर सामने आकर जनता को सच बताना चाहिए।

केदार कश्यप ने कहा:

“बैज को पूरे प्रदेश के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी जासूसी कौन कर रहा है? अगर किसी कांग्रेस नेता ने ही उनका फोन चुराया है, तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने आगे कहा, “यदि बैज को लगता है कि उनके फोन में कुछ ऐसे राज छिपे हैं जिनके उजागर होने से कांग्रेस पार्टी की स्थिति और खराब हो सकती है, तो उन्हें वह सच्चाई सामने लानी चाहिए। (Politics intensifies in Chhattisgarh)

वन मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर हमें पता चल जाए कि चोरी के पीछे किसका हाथ है, तो हम पूरी कोशिश करेंगे कि बैज का मोबाइल सुरक्षित वापस दिलाया जा सके। (Politics intensifies in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!