Google Analytics —— Meta Pixel

मेकाहारा अस्पताल में चोरी: मरीज के परिजनों के मोबाइल और ₹40,000 नकद चोरी

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कैद, मौदहापारा पुलिस जांच में जुटी

Mekahara Hospital Raipur : राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में आईसीयू के बाहर चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मरीज के परिजनों के सोते समय, अज्ञात चोर तीन मोबाइल फोन और करीब ₹40,000 नकद लेकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : कुओं में मिले दो बच्चों के शव, हाथ-पैर बंधे मिलने से हत्या की आशंका

घटना का विवरण

केवल साहू जो अपने मौसा के इलाज के लिए 18 जून से मेकाहारा अस्पताल (Mekahara Hospital Raipur) में हैं, ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 21 जून की रात करीब 3:30 बजे जब उनकी नींद खुली, तो उनका पर्स और मोबाइल फोन गायब था। उन्होंने तुरंत अस्पताल चौकी में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध चोर

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हाथ में थैला लिए आईसीयू वार्ड के बाहर टहलता और लोगों के सामान को टटोलता हुआ दिखाई दे रहा है। केवल साहू के अनुसार, चोर ने उनके और उनके साथियों के तीन मोबाइल फोन और करीब ₹40,000 नकद चुरा लिए। वारदात के समय परिजन गहरी नींद में थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

मौदहापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों से जानकारी भी जुटाई जा रही है।

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने मेकाहारा (Mekahara Hospital Raipur) जैसे प्रमुख सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईसीयू जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर चोरी की वारदात से मरीजों और परिजनों में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!