Chhattisgarh : नवा रायपुर में राष्ट्रीय फोरेंसिक संस्थानों की आधारशिला, अमित शाह ने दी ऐतिहासिक सौगात
गृहमंत्री अमित शाह ने किया राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय और केंद्रीय प्रयोगशाला का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहे मौजूद

Chhattisgarh की राजधानी नवा रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की आधारशिला रखी। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :- मेकाहारा अस्पताल में चोरी: मरीज के परिजनों के मोबाइल और ₹40,000 नकद चोरी
फोरेंसिक विज्ञान में नया अध्याय
कार्यक्रम में Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय ने कहा, “ये संस्थान छत्तीसगढ़ और पूरे भारत के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञता का केंद्र बनेंगे। आधुनिक तकनीकों से लैस ये संस्थान अपराध जांच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पारदर्शिता को बढ़ावा देंगे।” यह कदम राज्य में अपराध जांच और न्याय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
प्रमुख अतिथि और उपस्थिति
आधारशिला समारोह में Chhattisgarh के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेता विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
महत्व और प्रभाव
राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय और केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के स्थापना से छत्तीसगढ़ में फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध, प्रशिक्षण और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा। ये संस्थान अपराधों की वैज्ञानिक जांच को गति देकर न्याय प्रक्रिया में सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करेंगे।



