Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क निर्माण काम में लापरवाही, 3 ठेकेदारों समेत EE को नोटिस जारी

Thekedaron Ko Notice: रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य समेत पूंजीपथरा-गेरवानी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तीन ठेकेदारों समेत लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- राजस्व अधिकारी अपनी कार्यशैली में लाएं बदलाव : मुख्यमंत्री बघेल

जारी नोटिस के अनुसार कुर्रूभांठा-रक्सापाली-कछार-उसरौठ-तारापुर-पुटकापुरी-सुपा से राष्ट्रीय राजमार्ग-216 मार्ग निर्माण कार्य समय-सीमा पूर्ण होने के एक साल बाद भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स बारबरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड सूरजपुर और धरमजयगढ़-कापू मार्ग समय-सीमा पूर्ण होने के बाद भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स सुनील कुमार अग्रवाल, रायगढ़ और रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य, पूंजीपथरा-गेरवारी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने पर मेसर्स बी.बी.वर्मा कंस्ट्रक्शन कोरबा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। (Thekedaron Ko Notice)

EE पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति और कार्यादेश जारी होने के बाद भी कार्य में प्रगति नही आने समेत अपेक्षित मरम्मत कार्य नहीं कराए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। वहीं राज्य शासन के कृषि विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 14 से 18 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘एग्री कार्निवाल 2022’ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल 10 अक्टूबर को दोपहर 1.00 बजे प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित किया जाएगा। (Thekedaron Ko Notice)

राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगी। यहां वे ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत राज्यपाल उइके 10 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगी और जिंदल गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल उइके दोपहर 2.25 बजे ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ आयेंगी एवं दोपहर 2.30 बजे से ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद 3.55 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!