Forex Reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, जानें क्या पड़ेगा असर
RBI गवर्नर ने बताया कि जून से 7 अक्टूबर के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 19 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है.

Forex Reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार और गोल्ड रिजर्व में कमी आई है। यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दी। इसके साथ ही पिछले कई हफ्ते से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में जारी तेजी थम गई है। रिजर्व बैंक के अनुसार 4 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.18 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह (27 सितंबर) में 12.58 अरब डॉलर की छलांग लगाई थी। इसके बाद यह 704.88 अरब डॉलर के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
कई हफ्तों की रफ्तार थमी
27 सितंबर को खत्म हफ्ता: पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 12.58 अरब डॉलर की तेजी आई थी। इस बढ़ोतरी के बाद यह 704.88 अरब डॉलर के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
20 सितंबर को खत्म हफ्ता: इस हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.84 अरब डॉलर बढ़कर 692.29 अरब डॉलर हो गया था।
13 सितंबर को खत्म हफ्ता: इस हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 22.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ यह 689.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
6 सितंबर को खत्म हफ्ता: इस भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.25 अरब डॉलर का उछाल आया था। इस उछाल के साथ यह 689.23 अरब डॉलर हो गया था।
यह भी पढ़े :- Train Accident : मालगाड़ी से टकराई एक्सप्रेस, हादसे के बाद बोगियों में लगी आग, 19 लोग घायल
9 अक्टूबर, 2024 को आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के नए माइलस्टोन को पार कर गया है. उन्होंने बताया कि भारत का एक्सटर्नल सेक्टर मजबूत बना हुआ है. उन्होंने भरोसा दिया कि हम अपने एक्सटर्नल फाइनेंसिंग जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में जून से 7 अक्टूबर के बीच 19.2 बिलियन डॉलर का विदेशी पोर्टफोलियो इंवेस्टमेंट आया है. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश भी मजबूत बना हुआ है।
बैंक ऑफ अमेरिका ने हाल ही में जारी किए गए अपने रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2026 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 746 बिलियन डॉलर हो जाएगा. जिससे आरबीआई को रुपये में कमजोरी को थामने में मदद मिलेगी. दूसरे इमर्जिंग मार्केट्स के मुकाबले भारत के पास फॉरेन करेंसी का मजबूत रिजर्व उपलब्ध है. विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है।



