Google Analytics —— Meta Pixel

सुशासन तिहार का तीसरा चरण : मुख्यमंत्री का आज से शुरू होगा औचक दौरा कहीं भी उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर, लगेगी चौपाल

मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक

Sushasan Tihar 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से “सुशासन तिहार” (Sushasan Tihar 2025) के तीसरे चरण के तहत आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, और मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर राज्य के किसी भी जिले या गांव में अचानक उतर सकता है। शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को छोड़कर किसी को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े :- अजय राय की राफेल पर नींबू मिर्ची वाले टिप्पणी पर बवाल, कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी

मुख्यमंत्री का उद्देश्य राज्य के आम नागरिकों से सीधा संवाद करना और उनके अनुभवों के आधार पर सरकार की योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी देंगे।

31 मई तक समाधान शिविरों में होगा समस्याओं का निराकरण
इस अभियान के अंतर्गत 31 मई 2025 तक राज्यभर में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। (Sushasan Tihar 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!