Donald Trump Oath Taking Ceremony : यह नया इंडिया है, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में फर्स्ट रो में बैठे दिखे विदेश मंत्री एस जयशंकर
Donald Trump Oath Taking Ceremony : अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल गया. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. चार साल बाद दूसरी बार सत्ता में उनकी वापसी हुई. अमेरिका में बहुत अधिक ठंड की वजह से शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा (संसद भवन के केंद्रीय कक्ष) में आयोजित किया गया.
यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार: श्री गणपति महायज्ञ में महंत रामरूप दास महाराज का आगमन, विश्व शांति और कल्याण की कामना
भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह (Donald Trump Oath Taking Ceremony) के मेहमान थे. वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. जब उनकी अमेरिका से तस्वीर सामने आई, तो बहुत से लोगों को हैरानी हुई. तस्वीर देख लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था. दरअसल, वह तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं. यह बदलते भारत की तस्वीर है. यह नए इंडिया की तस्वीर है.
जी हां, विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को डोनाल्ड ट्रंप के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. डोनाल्ड ट्रंप सामने पोडियम पर शपथ ले रहे थे. उनके ठीक सामने पीएम मोदी के हनुमान यानी जयशंकर बैठे थे. कैपिटल रोटुंडा में हुए डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री जयशंकर सबसे आगे की पंक्ति में बैठे थे. विदेश मंत्री एस जयशंकर की इसी तस्वीर ने दिखा दिया कि यह बदलते भारत की बदलती तस्वीर है.
पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- साथ मिलकर करेंगे काम
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई. मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं. आगामी सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.”
कौन-किस राष्ट्रपति के शपथ में शामिल हुए
वहीं, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल जुलाई में ईरान के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरेटा ने अक्टूबर 2024 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और मैक्सिको के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था. उन्होंने कहा कि जून 2022 में, तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री राज कुमार रंजन सिंह ने फिलीपींस के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था.
ट्रंप ने चीन को दिखाई आंख, भारत के लिए क्या हैं मायने?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले स्पीच के दौरान चीन पर सीधा सीधा निशाना साधते हुए कहा कि चीन पनामा नहर का संचालन कर रहा है. उन्होंने कहा,”अमेरिकी जहाजों पर बहुत अधिक भार डाला जा रहा है और किसी भी तरह से आकार या रूप में उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है और इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना भी शामिल है और सबसे बढ़कर, चीन पनामा नहर का संचालन कर रहा है और हमने इसे चीन को नहीं दिया. हमने इसे पनामा को दिया और हम इसे वापस ले रहे हैं.”
चीन पर अमेरिका के रुख को लेकर एशिया-प्रशांत इलाके में भारत के लिए नए रास्ते खुलने की संभावना है. अमेरिका की नई सरकार भारत के लिए कई अहम नीतियां भी लागू कर सकती हैं. भारत और अमेरिका व्यापार को लेकर भी भविष्य में कई अहम फैसले ले सकते हैं. (Donald Trump Oath Taking Ceremony)



