Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अबकी बार जनता चुनेगी महापौर, चुनाव के नियमों में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी

Mayor election in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब नगर निगम महापौर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा, क्योंकि यह चुनाव अब प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी है। पहले कांग्रेस सरकार ने महापौर चुनाव के नियमों में बदलाव किए थे, लेकिन अब बीजेपी सरकार ने इसे पुनः संशोधित किया है। इस संबंध में पिछली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया था, जिसके बाद अधिसूचना जारी की गई है।

यह भी पढ़े :- रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में आग: तीसरी मंजिल पर दिख रही लपटें, मरीजों को जाली तोड़कर निकाला गया..

Mayor election in Chhattisgarh
Mayor election in Chhattisgarh

आपको बता दे कि 2018 में कांग्रेस की सरकार आई और भूपेश बघेल सीएम बने तो उन्होंने नियम (Mayor election in Chhattisgarh) में संशोधन किया था। भूपेश कार्यकाल से पहले जनता ही पार्षदों के साथ मेयर को चुनती थी, लेकिन नियम में संशोधन करके तत्कालीन सीएम ने पार्षद को महापौर चुनने का हक दे दिया था।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crime : SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश, गोली लगने से एक महिला की मौत, एक घायल

कांग्रेस सरकार में किए गए नियम संशोधन का बीजेपी नेताओं ने विरोध किया था। अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस नियम को बदल दिया गया है। अब फिर जनता महापौर का चुनाव करेगी। (Mayor election in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!