Google Analytics —— Meta Pixel

“जो इसके पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा” – दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी का सख्त संदेश

Delhi Red Fort Blast : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान दौरे के दौरान दिल्ली में हुए विस्फोट (Delhi Red Fort Blast) पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बीती शाम (10 नवंबर) को लाल किले के पास हुई यह भयावह घटना पूरे राष्ट्र के लिए गहरा आघात है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारी मन से भूटान पहुंचे हैं, क्योंकि यह हादसा हर भारतीय के दिल को झकझोर देने वाला है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने विदेश में बिखेरा रंग

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वे रातभर जांच एजेंसियों से लगातार संपर्क में रहे और सभी को घटना की गहराई तक जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा,

“इस षड्यंत्र (Delhi Red Fort Blast) की जड़ तक पहुंचने के लिए हर संभव संसाधन लगाए जाएंगे। जो भी इसके पीछे है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं, उनके दुख में पूरा देश सहभागी है। पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!