खेलो इंडिया यूथ गेम्स: छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों राज्य का नाम किया रोशन

Khelo India Youth Games: छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023’ में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें:- हरदिया साहू समाज का सामूहिक विवाह का फैसला सराहनीय: CM बघेल

बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 7 फरवरी को सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए 201.25 अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ के महिला और पुरूष खिलाड़ियों ने टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की व्यक्तिगत उपकरण रोप मलखंभ में 9 फरवरी को बालक वर्ग के खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा ने 8.50 अंक लेकर रजत और संतोष सोरी ने 8.30 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है। (Khelo India Youth Games)

यह भी पढ़ें:- शब्द शास्त्र भी हैं, शब्द शस्त्र भी हैं और ब्रह्म भी: कोठारी

ऑल ओवर इंडिया उपकरण चैंपियनशिप में शुक्रवार 10 फरवरी को राकेश कुमार वरदा ने 8.85 अंक के साथ स्वर्ण पदक और मोनू नेताम ने 8.70 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के महिला और पुरूष मलखंभ खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 14 कांस्य पदक जीतकर कुल 16 पदकों की झड़ी लगाकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दी। (Khelo India Youth Games)

इन्होंने किया नाम रोशन

पदक विजेता खिलाडियों के नाम इस प्रकार है-बालक वर्ग में मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी और रविन्द्र कुमार। बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर शामिल हैं। बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वां संस्करण 30 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन में आयोजित हो रहा है। (Khelo India Youth Games)

Related Articles

Back to top button