Google Analytics —— Meta Pixel

CM साय ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- मीडिया को ब्लैकमेलर कहना निंदनीय

CM Sai on Rahul: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कई मीडिया संस्थानों को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए लिखा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहा है। राहुल गांधी ने हालिया प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा है कि “हिंदुस्तान का मीडिया सिस्टम अब मीडिया सिस्टम नहीं रहा। साफ शब्दों में कहें तो मीडिया पैसा कमाने के लिए राजनीतिक रूप से ब्लैकमेलिंग करने वाली व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें:- निजात : नशे के खिलाफ, वकील और पुलिस हुए साथ, नशे के विरुद्ध अधिवक्ता हुए एकजुट

उन्होंने आगे लिखा- मैं भारतीय मीडिया संस्थानों से यह पूछता चाहता हूं कि क्या वे राहुल के इस घोर आपत्तिजनक बयान से सहमत हैं? इसके अलावा राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देकर प्रदेश और यहां के मीडिया को विशेष तौर पर अपमानित किया है। यह निंदनीय है। उन्होंने बिना किसी तथ्य के छत्तीसगढ़ सरकार पर मीडिया को एक हजार करोड़ रुपए देने की बात कही है। हम इसकी भी निंदा करते हैं। राहुल का यह बयान बेहद आपत्तिजनक और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार है। यह आपातकालवाली मानसिकता है। सभी मीडिया संस्थान को राहुल के इस बयान के विरुद्ध संज्ञान लेने की अपील करता हूं। (CM Sai on Rahul)

 

Back to top button
error: Content is protected !!