Google Analytics —— Meta Pixel

Bibek Debroy Death : टीएम मोदी के चाणक्य बिबेक देबरॉय का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bibek Debroy Death : आर्थिक मोर्चे पर टीएम मोदी का चाणक्य अब इस दुनिया में नहीं रहा. वह शख्स अब हमारे बीच नहीं रहा, जिसने गरीबी के नए पैमाने की वकालत की थी. जिसने अपने सुझावों से रेलवे को फायदा पहुंचाया. जिसने भारत की तस्वीर बदलने में बड़ी भूमिका निभाई. जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय की. बिबेक देबरॉय का शुक्रवार को 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बिबेक देबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख थे. यूं कहिए कि आर्थिक मोर्चे पर टीम मोदी के चाणक्य ही थे।

यह भी पढ़े :- Russia Fine on Google: रूस ने गूगल पर लगाया दुनिया का सबसे बड़ा जुर्माना, रकम में लगाने पड़ रहे 60 जीरो, पढ़े पूरी खबर

देबरॉय (69) ने रामकृष्ण मिशन स्कूल (नरेंद्रपुर), प्रेसीडेंसी कॉलेज (कोलकाता), दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और ट्रिनिटी कॉलेज (कैम्ब्रिज) से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज (कोलकाता), गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (पुणे) और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (दिल्ली) में काम किया था। उन्होंने कानूनी सुधारों पर वित्त मंत्रालय की यूएनडीपी परियोजना के निदेशक के रूप में भी काम किया था। वे 5 जून, 2019 तक नीति आयोग के सदस्य भी थे। उन्होंने कई किताबें, शोधपत्र और लोकप्रिय लेख लिखे या उन्हें संपादित किया। वे कई समाचार पत्रों के सलाहकार या योगदान संपादक भी रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देबरॉय के निधन (Bibek Debroy Death ) पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक महान विद्वान कहा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘डॉ. बिबेक देबरॉय एक महान विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे। अपने काम के जरिए उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करना और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाना पसंद था।’ उन्होंने देबरॉय के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। (Bibek Debroy Death )

Back to top button
error: Content is protected !!