Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs NZ, 3rd Test : 235 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड की पहली पारी, जडेजा ने झटके 5 विकेट

IND vs NZ, 3rd Test : रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिहाज से बेहद अहम है. मेजबान भारत शुरुआती दो टेस्ट गंवाकर सीरीज हार चुका है. वह आखिरी टेस्ट मैच जीतकर लाज बचाना चाहेगा।

यह भी पढ़े :- Bibek Debroy Death : टीएम मोदी के चाणक्य बिबेक देबरॉय का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 235 रन बनाकर ही ढेर हो गई. डेरिल मिशेल ने इस पारी में सबसे ज्यादा 82 रन बनाए. उनके अलावा विल यंग भी 71 रन का योगदान देने में कामयाब रहे. वहीं, भारत के लिए इस पारी में रवींद्र जडेजा में सबसे ज्यादा 5 विकेट चटके. वॉशिंगटन सुंदर को भी 4 सफलता मिलीं और आकाश दीप ने एक बल्लेबाज को आउट किया। (IND vs NZ, 3rd Test)

दो गेंद में जडेजा ने पलट दी बाजी

एक समय न्यूजीलैंड का 159 रन के स्कोर पर सिर्फ 3 विकेट था, लेकिन देखते ही देखते इसी स्कोर पर पांच विकेट हो गए। इस तरह जडेजा ने सिर्फ 2 गेंद में ही बाजी को भारत के पक्ष में कर दिया। रविंद्र जडेजा यही पर नहीं रुके। दूसरे सेशन के खेल की समाप्ति होने से कुछ देर पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे ग्लेन फिलिप्स को भी बोल्ड कर दिया। इस तरह जडेजा के खाते में तीसरा विकेट आया।

यह भी पढ़े :- New Rules 2024: देशभर में आज से रेल टिकट बुकिंग का नया नियम लागू, जानिए कितने दिन पहले करा सकेंगे रिजर्वेशन

हालांकि, गिरते हुए विकेट के बीच डेरिल मिचेल डटकर बल्लेबाजी करते रहे और 90 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तरह दूसरे सेशन के समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। बता दें कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से आगे है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह कम से कम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का अंत करें।

Back to top button
error: Content is protected !!