Google Analytics —— Meta Pixel

New Rules 2024: देशभर में आज से रेल टिकट बुकिंग का नया नियम लागू, जानिए कितने दिन पहले करा सकेंगे रिजर्वेशन

Indian Railways New Rules 2024: रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी और अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है और नए नियम 1 नवंबर यानि आज से लागू हो रहे हैं. वहीं, त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रोहतक रेलवे स्टेशन पर 1 अतिरिक्त काउंटर स्थापित किया गया है. इससे छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार जवानों के साथ मनाई दिवाली, मिठाई खिलाकर दी बधाई

टिकट बुकिंग का नया नियम

अब टिकट बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की समय-सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है. यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा. यानि अब 60 दिन से पहले टिकट की बुकिंग नहीं हो सकेगी. नई व्यवस्था के मुताबिक, अब यात्रा से महज 60 दिन पहले ही टिकट बुक किया जा सकेगा। (Indian Railways New Rules 2024)

ट्रेन रद्द होने पर होती थी परेशानी

बता दें कि 120 दिन पहले टिकट बुकिंग का सिस्टम यात्रियों को सहुलियत देने के हिसाब से तय किया गया था, ताकि वो एडवांस में अपना टिकट बुक करा सकें, लेकिन ट्रेन रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती थी।

विदेशियों के लिए पुराना ही नियम

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस विंडो को 120 दिनों से 60 दिन कर दिया है. रेलवे ने यह भी साफ किया कि विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन पहले तक ट्रेन टिकट एडवांस में बुक करने से जुड़े नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (Indian Railways New Rules 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!