Sai Cabinet Meeting : कल होने वाली कैबिनेट बैठक पर हलचल तेज, महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद
CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 3 दिसंबर को मंत्रालय में होगी बैठक

Sai Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक (Sai Cabinet Meeting) कल 3 दिसंबर को मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली यह बैठक कई प्रमुख प्रशासनिक और नीतिगत निर्णयों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े :- आदि से अनादि तक – छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा साहित्य आयोजन
सूत्रों के अनुसार बैठक (Sai Cabinet Meeting) में विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा तथा विकास एवं जनकल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में वित्त, ऊर्जा, अवसंरचना, कृषि, उद्योग और अन्य प्रमुख विभाग अपने-अपने एजेंडा प्रस्तुत करेंगे।
सरकार राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी और जिन योजनाओं को तेज गति देने की आवश्यकता है, उन पर नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं। बैठकों में बजट की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए नई नीतियों और परियोजनाओं के प्रारूप पर भी विचार होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि यह बैठक आने वाले महीनों में विकास की गति बढ़ाने के लिए रणनीतिक रोडमैप तय कर सकती है।



