Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur NTPC Plant Accident : एनटीपीसी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा, 5 मजदूरों की मौत की आशंका

Bilaspur NTPC Plant Accident : बिलासपुर जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी (NTPC) पावर प्लांट में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यूनिट-5 में चल रहे एनुअल मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिससे ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिर पड़े।

यह भी पढ़े :- राजनीतिक मंच पर हंगामा : स्वामी प्रसाद मौर्य कोमाला पहनाने के बहाने युवक ने जड़े थप्पड़

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हादसे में अब तक 5 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में 5 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद हड़कंप

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रही है।

अधिकारियों की चुप्पी

NTPC प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। (Bilaspur NTPC Plant Accident)

प्रशासन का बयान अपेक्षित

फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और सुरक्षा जांच तथा जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। (Bilaspur NTPC Plant Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!