Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के कोरबा से अंबिकापुर व गढ़चिरौली से बचेली में दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र ने दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया

New Railway Lines Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ का माओवादी प्रभावित, सुदूर आदिवासी जिला बीजापुर जल्द ही रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा। केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस नई रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मंजूरी मिल गई है, जिससे इन क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के लिए दो नई रेल लाइनों को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े :- Devendra Yadav Arrested : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ़्तार, बलौदाबाजार हिंसा को लेकर हुआ एक्शन

गौरतलब है कि रेल मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अंतर्गत 16 करोड़ 75 लाख रूपये लागत की कुल 670 किलोमीटर लंबी 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं  (New Railway Lines Chhattisgarh) के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन दो रेल लाइन परियोजनाओं (New Railway Lines Chhattisgarh) में से गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति बस्तर के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। इससे बस्तर के सुदूर अंचल के लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रेलमार्ग से सीधे शहर से जुड़ेंगे। समूचा बस्तर क्षेत्र विकास के उच्च आयामों को छुएगा।

वहीं कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 4 करोड़ 50 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में रेल सुविधा के क्षेत्र में इन दोनों सर्वे को मिली स्वीकृति क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी, जिससे बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल्वे सहित सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही इनसे हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

केंद्र ने दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी
केंद्र ने दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी
Back to top button
error: Content is protected !!