Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: नए साल के पहले दिन 7 IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

Transfer of IAS Officers: नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ शासन ने 7 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई है। 

यह भी पढ़ें:- Rashifal 2 January 2025: गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

तबादले और नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं-

1. अलरमेलमंगई डी. (2004 बैच):

वर्तमान पद: सचिव, श्रम विभाग और अतिरिक्त प्रभार श्रमायुक्त।

नया प्रभार: सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

2. नीलम नामदेव एक्का (2005 बैच):

वर्तमान पद: सचिव, मंत्रालय।

नया पद: सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग। साथ ही उनके इस असंवर्गीय पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है। (Transfer of IAS Officers)

3. नरेंद्र कुमार दुग्गा (2008 बैच):

वर्तमान पद: सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग और अन्य।

नया पद: आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर

4. पदुम सिंह एल्मा (2010 बैच):

वर्तमान पद: विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग।

नया पद: आयुक्त, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग। (Transfer of IAS Officers)

अतिरिक्त प्रभार: संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान और प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम।

5. अभिजीत सिंह (2012 बैच):

वर्तमान पद: विशेष सचिव, गृह और जेल विभाग।

नया प्रभार: सचिव, लोक सेवा आयोग।

इस बदलाव के तहत पुष्पेंद्र कुमार मीणा सचिव, लोक सेवा आयोग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। (Transfer of IAS Officers)

6. प्रतिष्ठा ममगाई (2018 बैच):

वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर।

नया पद: कलेक्टर, जिला नारायणपुर।

7. प्रतीक जैन (2020 बैच):

वर्तमान पद: अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर (GST)।

नया पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर।

देखें ट्रांसफर आदेश

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए साल के पहले दिन ही मंत्रालय में सभी विभागों के सचिवों और विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता और कसावट लाने के साथ-साथ आमजनता से जुड़े मामलों का तत्परतापूर्वक त्वरित और प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में दो टूक कहा कि प्रशासनिक काम-काज में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सभी को टीम भावना के साथ काम करना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!