Google Analytics —— Meta Pixel

दर्दनाक सड़क हादसा : ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, 4 महिलाओं की मौत, 3 की हालत गंभीर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) में 4 महिलाओं की मौत हो गयी। मिली जानकरी के अनुसार घटना बस्तर के भानपुरी चमिया की है, जहां महिलाएं बाजार में खरीददारी करने के लिए आ रही थी। जानकारी के मुताबिक महिलाएं भानपुरी के देवड़ा सप्ताहिक बाजार आ रही थी, इसी दौरान महिलाओं की ऑटो को पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से 4 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

Read More – नक्सली संगठन का अध्यक्ष सुखराम कवासी गिरफ्तार, IED ब्लास्ट जैसे कई अपराधों में था शामिल 

बता दें कि देवड़ा में आज सप्ताहिक बाजार लगा था, उसी बाजार में मतिबाई कश्यप, शनिबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य के अलावा कई और महिलाएं भी सवार थी। पिकप के टक्कर के बाद मतिबाई कश्यप और शनिबाई कश्यप की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी।

घटना भानपुरी के चमिया पुल की बतायी जा रही है। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!