छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने संसद का किया भ्रमण, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात
Tribal Youth Exchange Program: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने निवास पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से पहुंचे आदिवासी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको यही कहूंगा कि आप इस देश के मालिक हैं। आप जमीन से जितना जुड़े हुए हैं और कोई वर्ग नहीं जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आदिवासी हमारे देश की शान हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और राजनांदगांव जिले के 140 और मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के 60 आदिवासी छात्र-छात्राएं उपराष्ट्रपति से ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ के तहत मिलने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:- विदेशी पर्यटकों को लुभा रही कोंडागांव की सुंदरता, फ्रांस की पर्यटक को भाया छत्तीसगढ़
आज आदिवासी भाई-बहनों के कदम हमारे यहां पड़े हैं!
2024 की शुरुआत मेरे लिए, राज्यसभा परिवार के लिए और उपराष्ट्रपति के बड़े परिवार के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली रहेगी! #TribalYouthExchange #TYEP pic.twitter.com/033amypqNJ
— Vice President of India (@VPIndia) January 18, 2024
इस साल देशभर के 25 प्रमुख शहरों में ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ आयोजित हो रहे हैं। हर कार्यक्रम में 200 प्रतिभागी होते हैं। गुरुग्राम (हरियाणा) में भी एक कार्यक्रम 15 से 21 जनवरी 2024 तक हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं उपराष्ट्रपति से मिले। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ के तहत संसद का भ्रमण भी किया। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा पिछले 15 सालों से जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम का संचालन खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से किया जा रहा है। (Tribal Youth Exchange Program)
‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ के तहत छत्तीसगढ़ & मध्य प्रदेश के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने आज भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति निवास पर भेंट की। #TribalYouthExchange #TYEP pic.twitter.com/NynpSdPisd
— Vice President of India (@VPIndia) January 18, 2024
ट्राइबल हमारे देश की शान हैं!
जब झारखंड जाता था, भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, सड़क पर निकलता था तो उनका स्टैचू देखता था।
दुनिया को पता लग गया है कि वह कौन हैं और जनजातीय दिवस मनाया जा रहा है जो हमें प्रेरणा देता है। #TribalYouthExchange #TYEP pic.twitter.com/zq7fnoMwl6
— Vice President of India (@VPIndia) January 18, 2024
इस कार्यक्रम में दूर-दराज और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के जनजातीय युवक-युवतियों को देशभर के प्रमुख शहरों में भ्रमण पर लेकर जाते हैं। इस कार्यक्रम के उद्देश्य प्रमुखत आदिवासी युवाओं की आकांक्षाओं को बढ़ाना, उन्हें देश की विकास गतिविधियों, योजनाओं और रोजगार के अवसरों से अवगत कराना समेत देश के दूसरे भागों के युवाओं से मिलवाना है। उपराष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 की शुरुआत मेरे लिए, राज्यसभा परिवार के लिए और उपराष्ट्रपति के परिवार के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली रहेगी, क्योंकि आपके कदम यहां पड़ चुके हैं। (Tribal Youth Exchange Program)
Hon'ble Vice-President, Shri Jagdeep Dhankhar interacted with the delegation of tribal students participating in the Tribal Youth Exchange Programme (TYEP) at Upa-Rashtrapati Nivas today. #TribalYouthExchange #TYEP pic.twitter.com/OZkSis3UOF
— Vice President of India (@VPIndia) January 18, 2024
आदिवासी इस देश के मालिक हैं!
आज का भारत बदल गया है और यही कारण है कि भारत के तीन सर्वोच्च पदों पर कौन बैठा है?
नंबर एक पर हैं – ट्राइबल लेडी,
नंबर दो पर है – किसान पुत्र और
नंबर तीन पर है अन्य पिछड़ा वर्ग और दुनिया में क्रांति भारत की वजह से आ रही है। #TribalYouthExchange #TYEP pic.twitter.com/DrZ6nJiBiw— Vice President of India (@VPIndia) January 18, 2024
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि जनजाति की ताकत, इनके महत्व और प्रतिभा को समझना है तो राष्ट्रपति भवन चले जाइए।जनजाति वर्ग की द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है, जो तेजी से प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत अमृत काल में है। दुनिया हमारी प्रगति को देखकर आश्चर्यचकित है। उपराष्ट्रपति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि आपके सबल कंधों पर विकसित भारत के निर्माण का दायित्व है। उन्होंने सभी छात्रों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी। (Tribal Youth Exchange Program)
नव वर्ष की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
सदा स्वस्थ रहें, स्वस्थ सोचें, बिल्कुल नहीं डरे!
कई बार हम गांव के लोग, ट्राइबल लोग शहर आते हैं, तो हमें डर लग जाता है यहां की चमक दमक से!
मत डरिए… शहरों में भी ताकत ग्रामीण की ही है, ट्राइबल की ही है! #TribalYouthExchange #TYEP pic.twitter.com/BkZKD5oPqs
— Vice President of India (@VPIndia) January 18, 2024
जनजाति की ताकत को समझना है,
इसके महत्व को समझना है,
इसकी प्रतिभा को समझना है,
तो राष्ट्रपति भवन चले जाइए!जनजाति की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राष्ट्रपति हैं! #TribalYouthExchange #TYEP pic.twitter.com/e351seVljw
— Vice President of India (@VPIndia) January 18, 2024