छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा पर मनाएं उत्सव: CM साय

CM on Pran Pratishtha: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के कुसुमघटा गांव में आयोजित किसान सम्मेलन और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों ने भगवान राम के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय को तुलसी माला, शस्त्र और शास्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बिसराम यादव, पवन साय, अजय जामवाल और चंद्रशेखर वर्मा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने संसद का किया भ्रमण, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

CM विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद पहली बार कवर्धा आगमन हुआ है। इस अवसर पर आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुरूप आप लोगों ने हम पर जो विश्वास किया है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मोदी की गारंटी में जो वादे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन हुए एक महीना ही हुआ है और इतने कम समय में मोदी की गांरटी को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर 2 साल की धान की बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रुपए 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर की। (CM on Pran Pratishtha)

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) भर्ती मामले की CBI जांच कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षित युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। हर साल 12 हजार रुपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए में की जाएगी। इसके लिए 4000 रुपए बोनस का भी प्रावधान है। (CM on Pran Pratishtha)

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा पर मनाएं उत्सव: CM साय

कार्डधारियों को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वादों को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहावत को चरितार्थ करना है। 18 जनवरी को भगवान राम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किए हैं। इसके लिए आप सभी को बधाई। आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। भगवान राम का ननिहाल वाला प्रदेश है। इसलिए हमको और ज्यादा खुशी के साथ उत्सव के रूप में मनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ प्रदेश राममय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को दीवाली के तर्ज पर सभी अपने घरों में दिया जलाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई करना है। (CM on Pran Pratishtha)

Related Articles

Back to top button