Google Analytics —— Meta Pixel

BJP On Arvind Kejriwal : केजरीवाल और आप नेता रविवार को भाजपा कार्यालय जाएंगे, उन्हें गिरफ्तार कराने की चुनौती दी

BJP On Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह और अन्य आप नेता 19 मार्च को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे “ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें”।

उन्होंने अपनी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में अपने सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद एक प्रेस वार्ता में दावा किया कि बीजेपी कह रही है कि वह आप सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी जेल भेजेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संजोयक केजरीवाल ने कहा कि उनके नेताओं को जेल भेजकर उनकी पार्टी को कुचला नहीं जा सकता।

यह भी पढ़े :- घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह जैसे आप नेताओं को जेल भेजने का ‘खेल’ खेलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपने विधायकों और सांसदों के साथ कल दोपहर को बीजेपी कार्यालय जाऊंगा ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें जेल भेज सकें।

केजरीवाल ने कहा, “आप एक विचार है। आप जितने ‘आप’ नेताओं को जेल में डालेंगे, देश उनसे सौ गुना ज्यादा नेता पैदा करेगा। (BJP On Arvind Kejriwal)

उन्होंने दावा किया कि आप की “गलती” यह थी कि दिल्ली में उसकी सरकार ने अच्छे स्कूल बनाए, मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए, मुफ्त इलाज मुहैया कराया और शहर में 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की, जो बीजेपी नहीं कर सकी।

कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें आम चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के एक दिन बाद दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा। (BJP On Arvind Kejriwal)

 

Back to top button
error: Content is protected !!