Google Analytics —— Meta Pixel

Lok Sabha Election : ओडिशा में विकास ही अवकाश पर है: ओपी चौधरी

Lok Sabha Election : मंत्री ओपी चौधरी ने उड़ीसा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की कमान संभाल रखी है उन्होंने बरगढ़ एवं संबलपुर क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चला रहे हैं ।जनसंपर्क में हिस्सा लेते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उड़ीसा के विकास में सबसे बड़े बाधक नवीन पटनायक सरकार है जिन्होंने सालों से उड़ीसा के विकास को वेंटिलेटर पर रखा है।

यह भी पढ़ें:- घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी 

प्रत्येक 5 वर्ष बाद चुनाव आते ही वे लोक लुभावनवाद का सहारा लेकर जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करते है उनका उद्देश्य किसी भी प्रकार से केवल सत्ता हथियाना होता है। जबकि विकास को अवकाश पर भेज दिया गया है। ओडिशा की जनता इस बार उन्हें सबक अवश्य सिखायेगी।

वही राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ओडिसा लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जोर शोर से प्रचार ने जुटे है आज ओडिशा के क्योंझर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा ओडिशा की विकास विरोधी सरकार ने समूचे ओडिशा वासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों से दूर रखा है। (Lok Sabha Election)

प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत योजना, नलजल योजना, आदिवासी समुदाय के लिए योजनाएं सभी योजनाओं पर पटनायक सरकार ने टोटी लगा दिया है। ओडिसा की जनता विकास के लिए छटपटा रही है और उत्तम ओडिशा के लिए ओडिशा के विकास के भाजपा को सबसे बड़े विकल्प के रूप में देख रही है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम उत्तम ओडिशा का संकल्प पूर्ण करेंगे। (Lok Sabha Election)

Back to top button
error: Content is protected !!