Google Analytics —— Meta Pixel

तिरंगा भारत की आत्मा और बलिदान का प्रतीक: डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़े :- उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, मलबे में बहे कई लोग, अब तक 4 की मौत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “आजादी का अमृत महोत्सव अब जन-जन का आंदोलन बन चुका है, और इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।”

हर जिले, गांव, स्कूल और कार्यालय में फहराया जाएगा तिरंगा

अरुण साव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों, गांवों, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और घरों में तिरंगा फहराने की व्यापक तैयारी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और देशभक्ति की भावना को आत्मसात करते हुए इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। सरकार द्वारा तिरंगे की आपूर्ति, जागरूकता अभियानों और सामुदायिक कार्यक्रमों की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

जनसहभागिता से बनेगा अभियान ऐतिहासिक

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल सरकारी स्तर पर नहीं बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से एक राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले रहा है। उन्होंने आम जनता, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली बच्चों और युवाओं से विशेष रूप से जुड़ने का आह्वान किया।

Back to top button
error: Content is protected !!