One Big Beautiful Bill : ट्रंप की ‘बिग ब्यूटीफुल जीत’: अमेरिकी संसद से टैक्स बिल पास, लाखों को ‘डेथ टैक्स’ से मिली राहत

One Big Beautiful Bill : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी विधायी जीत मिली है। बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ (One Big Beautiful Bill) को अमेरिकी संसद ने पास कर दिया है। यह बिल अमेरिकी कर ढांचे में व्यापक बदलाव और ‘डेथ टैक्स’ के उन्मूलन से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़े :- प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के लिए 7 दिन की मोहलत, मुख्यमंत्री साय ने लिया त्वरित निर्णय
यह विधेयक गुरुवार देर रात हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218-214 के अंतर से पारित हुआ। बिल के पक्ष में 218 और विरोध में 214 वोट पड़े। अब इसे राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की कि ट्रंप 4 जुलाई की शाम 5 बजे इस विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे।
बिल की खास बातें
‘डेथ टैक्स’ से राहत: बिल के तहत उत्तराधिकार पर लगने वाले टैक्स (एस्टेट टैक्स) को पूरी तरह खत्म किया जाएगा, जिससे लाखों अमेरिकी परिवारों को राहत मिलेगी।
सेना और बॉर्डर सुरक्षा पर अधिक खर्च: ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल सुरक्षा व्यवस्था को बजट में बढ़ावा मिलेगा।
मास डिपोर्टेशन और टैक्स छूट: प्रवासियों पर सख्ती और पूर्व की टैक्स छूट को आगे बढ़ाने के प्रावधान भी इस बिल में शामिल हैं।
वोटिंग के दौरान राजनीतिक हलचल
वोटिंग के दौरान दो रिपब्लिकन सांसदों ने पार्टी लाइन से हटकर डेमोक्रेट्स के पक्ष में मतदान किया। वहीं, डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीस ने बिल के खिलाफ 8 घंटे लंबा भाषण दिया, जो चर्चा का प्रमुख विषय रहा।
इस विधेयक को पास कराने के लिए ट्रंप ने व्यक्तिगत स्तर पर सांसदों से बातचीत की और समर्थन जुटाने के लिए जीओपी नेताओं को रात भर रणनीति बनाने में जुटे रहना पड़ा। अंततः यह विधेयक उनके लिए एक राजनीतिक जीत साबित हुआ।
जेडी वेंस ने जाहुर की खुशी
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विधेयक (One Big Beautiful Bill ) के पारित होने पर खुशी जाहिरऔर सभी को बधाई दी. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा ‘सभी को बधाई. कभी-कभी मुझे शक होता था कि 4 जुलाई तक हम इसे पूरा कर लेगें!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन अब हमने सीमा का सुरक्षित करने के लिए बड़े-बड़े टैक्स कट और जरूरी संसाधन दिए हैं।



