Google Analytics —— Meta Pixel

मेंटेनेंस का काम कर रहे 2 संविदा कर्मचारी आए करंट की चपेट में… एक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ न्यूज। बिजली के खंभे में चढ़े दो संविदा कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए। राजधानी रायपुर के एक बिजली सब स्टेशन में मेंटेनेंस के दौरान दो कर्मचारी घटना के शिकार हो गए इस घटना में एक संविदा कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

कर्मचारी की मौत से हड़कंप

संविदा कर्मचारी की मौत से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। दरअसल, यह घटना रायपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास स्थित बिजली सब स्टेशन की है, जहां शनिवार सुबह दो संविदा कर्मचारी 25 वर्षीय श्रीराम पटेल और 24 वर्षीय अमित साहू सब स्टेशन के पोल पर चढ़कर मैंटेनैंस का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बिजली तार में करंट आने से दोनों संविदा कर्मचारी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें :  पेट्रोल डीजल की कीमतों में एक बार फिर हुआ इजाफा… कच्चे तेल की सप्लाई में हुई भारी गिरावट

बिजली करंट की चपेट में आने से एक कर्मचारी का शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा संविदा कर्मचारी इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों संविदा कर्मचारी कवर्धा जिले के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची टिकरापारा थाने की पुलिस जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!