राजधानी और न्यायधानी में हत्या, बोरी में शव मिलने से फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर

Two Murders in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल, स्थानीय लोगों ने उरला मेटल पार्क के पास एक बोरी में युवक की लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है, जो उरला स्थित RR इस्पात फैक्ट्री में काम करता था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई और सबूत छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर फेंका गया।
यह भी पढ़ें:- ऑनलाइन बैटिंग एप को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, बालोद पुलिस ने फार्म हाउस से पकड़े 16 जुआरी
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP, CSP और FSL टीम भी मौके पर पहुंची। खमतराई पुलिस हत्या के मामले की जांच में जुट गई है। वहीं बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के शिवटिकरी में दोपहर शिवनाथ नदी किनारे बोरी में महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे एक बोरी पड़ी थी, जिससे बदबू आ रही थी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम के पहुंचने पर बोरी खोली गई, जिसमें महिला का शव मिला। शव तार और पत्थरों से बंधा हुआ था। (Two Murders in Chhattisgarh)
महिला का अब तक नहीं हो पाया पहचान
पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंका गया है। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि शव 4-5 दिन पुराना है और महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल में महादेव का टैटू और बाएं हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी का टैटू बना हुआ है। पचपेड़ी थाना प्रभारी ने अपील की है कि अगर किसी भी परिवार की ऐसी महिला लापता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Two Murders in Chhattisgarh)



