Google Analytics —— Meta Pixel

ऑनलाइन बैटिंग एप को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, बालोद पुलिस ने फार्म हाउस से पकड़े 16 जुआरी

Bhupesh Letter to PM: छत्तीसगढ़ में जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन बैटिंग के पूरे नेटवर्क पर कड़ी रोक लगाने की मांग की है। भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा है कि केंद्र सरकार ने ऑनलाइन बैटिंग पर रोक जरूर लगाई है, लेकिन यह अब व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल, URL लिंक और APK फाइल्स के जरिए संचालित हो रहा है। महादेव ऐप पर 2022 से लगातार कार्रवाई हुई है। उस समय इसका संचालन छत्तीसगढ़ से नहीं हो रहा था, फिर भी प्रदेश सरकार ने कदम उठाए।

यह भी पढ़ें:- राजनांदगांव और बिलासपुर में करोड़ों की ठगी, एक में ज्वेलरी का लालच, दूसरे में शेयर मार्केट का झांसा

बघेल ने केंद्र से मांग की है कि ऐसे सभी नए माध्यमों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि यह युवाओं और समाज के लिए बेहद खतरनाक है। वहीं बालोद जिले की गुंडरदेही पुलिस ने फार्महाउस में छापा मारकर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। दरअसल, जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डगनिया ग्रीन स्थित कोया फार्म में फार्महाउस के लॉन में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा और मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। (Bhupesh Letter to PM)

किन-किन जिलों के आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख 01 हजार 200 कैश, ताश की गड्डियां, 3 चार पहिया वाहन के साथ कुल मिलाकर 20 लाख 01 हजार 200 की संपत्ति जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर, दुर्ग, धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लोग शामिल हैं। इनमें मोहम्मद फहीम (दुर्ग), प्रमोद निवारे (रायपुर), रोशन कुमार (रायपुर), अनिकेत लक्ष्यवाणी (धमतरी), राजीव तिवारी (रायपुर), केवलदास भारती (रायपुर), नागेश्वर साहू (रायपुर), ओमप्रकाश चंद्रा (सारंगढ़-बिलाईगढ़), जितेंद्र सिंधी (रायपुर), मनीष पटेल (रायपुर), संजय महेश्वरी (दुर्ग), पप्पू साहू (दुर्ग), हेमलाल ढीमर (दुर्ग), परमानंद कुर्रे (धमतरी), कमलेश साहू (रायपुर) और जितेंद्र सिंह (रायपुर) के नाम शामिल हैं। (Bhupesh Letter to PM)

जिले में कार्रवाई लगातार जारी

इन सभी के छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर और एसडीओपी राजेश बाघड़े के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष शेण्डे ने किया। इसमें प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, जसवंत जांगड़े, कमलेश रावटे, आरक्षक यशवंत देशमुख, विकास साहू, मनीष तिवारी, जगदीश बघमार और सत्यप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले में लगातार जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। (Bhupesh Letter to PM)

Back to top button
error: Content is protected !!