Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत

Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करैत सांप के डंसने से रायगढ़ जिले की दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पत्थलगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलग-अलग घटनाओं में हुई मौत
पहली घटना कमरई गांव में हुई, जहां एक महिला को बच्चे को दूध पिलाते समय करैत सांप ने डंस लिया। दूसरी घटना बाकारुमा गांव की है, जहां रनमेत बाई नामक महिला मचान पर सो रही थीं, तभी सांप ने उन्हें काट लिया।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
परिजन दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (Snake Bite Death )
पुलिस जांच जारी
पत्थलगांव पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच जारी है। (Snake Bite Death )



