U.S. Elections 2024 Results : कमला हैरिस ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया से जीत हासिल की, ट्रंप से कांटे की टक्कर के आसार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप जोरदार बढ़त बनाते दिख रहे

U.S. Elections 2024 Results: डोनाल्ड ट्रंप या फिर कमला हैरिस, अमेरिका का राष्ट्रपति कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब कुछ ही देर में मिलने वाला है. अमेरिका चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है. शुरुआती रुझानों में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बढ़त बना ली है.
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (डीसी) से जीत हासिल की। हैरिस ने राजधानी के तीन निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में हैरिस की जीत कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि यह लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ रहा है।
यह भी पढ़े :- हर क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है छत्तीसगढ़: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
हालांकि आपको बता दें कि ये शुरुआती रुझान और नतीजे हैं. यह पलट भी सकते हैं.2020 में भी ऐसा देखा गया था. शुरुआती रुझानों में डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बढ़त बना ली थी, लेकिन नतीजे बाइडन के पक्ष में आए थे. ऐसे में दुनिया की सबसे शक्तिशाली कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह पिक्चर दिन बढ़ने के साथ क्लियर होती चली जाएगी.
दुनिया की निगाह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना पर टिकी हुई है। अगर आप सोचते हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लोगों द्वारा सीधी वोटिंग के जरिए होता है तो ऐसा नहीं है। साल 2016 में, हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से करीब 28,00,000 अधिक डायरेक्ट पापुलर वोट हासिल किए थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं साल 2000 में, जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अल गोर को हराया। हालांकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार गोर ने पांच लाख से अधिक मतों से पापुलर वोट जीता था। (U.S. Elections 2024 Results)
बता दें कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप और भारतवंशी कमला हैरिस मैदान में हैं.रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए जेडी वेंस मैदान में हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी ने टिम वॉल्ज़ को कैंडिडेट बनाया है. कमला हैरिस फिलहाल अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं. जबकि ट्रंप, जो बाइडेन से पहले राष्ट्रपति रह चुके हैं.वोटों की गिनती जारी है. साथ-साथ एग्जिट पोल के नतीजे भी आने लगे हैं. फाइनल नतीजे आने में एक या दो दिन लग सकते हैं. अमेरिका के 50 राज्यों और राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कुल 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटें है. इस चुनाव में कुल 7 स्विंग स्टेट्स हैं. यानी ये कभी भी किसी के पक्ष में बाजी पलट सकते हैं. अकेले इन 7 स्विंग स्टेट में ही 93 सीटें हैं. चुनाव जीतने के लिए ट्रंप या कमला को 270 सीटें जीतना जरूरी है. इस चुनाव में करीब 8.2 करोड़ यानी 40% वोटर्स पहले ही पोस्टल वोटिंग के जरिए वोट कर चुके हैं. (U.S. Elections 2024 Results)



