उदयनिधि स्टालिन बने तमिलनाडु के डिप्टी CM, BJP ने सरकार पर बोला जमकर हमला

Udhayanidhi Stalin Deputy CM: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी CM नियुक्त किया गया, जिन्होंने मुख्यमंत्री और अपने पिता एमके स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। वहीं उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु का डिप्टी CM बनाए जाने पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये पार्टी नहीं है, ये परिवारिक कंपनी है। ‘पहले परिवार’ पर चलती है, देश पहले से कोई मतलब नहीं है। ये पार्टी परिवार की, परिवार के लिए और परिवार द्वारा है इसलिए अपने बेटा और बेटी को ही आगे करना है।
यह भी पढ़ें:- मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया: CM साय
पूनावाला ने कहा कि परिवार और भ्रष्टाचार पार्टी की यही पिलर है। सोनिया गांधी राहुल को चाहती हैं, लालू यादव तेजस्वी को चाहते हैं, शरद पवार सुप्रिया को चाहते हैं, एमके स्टालिन उदयनिधि को चाहते हैं, मुलायम सिंह अखिलेश को चाहते हैं इन्हें देश के बेटा और बेटी से कोई मतलब नहीं है उसके लिए चिंता सिर्फ मोदी जी करते हैं। इन्हें सिर्फ अपने बेटा और बेटी की चिंता है इसलिए उदयनिधि का उदय और बाकि लोगों पर कोई फोकस नहीं। (Udhayanidhi Stalin Deputy CM)
भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने कसा तंज
वहीं भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के पास उपमुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि मंत्री बनने के लिए भी पर्याप्त मैच्योरिटी नहीं है, एक व्यक्ति अपमानजनक, नीचा दिखाने वाला मंत्री बन गया। उसने इसके लिए माफी नहीं मांगी, वह उप मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है? तमिलनाडु सरकार को शर्म आनी चाहिए। भाजपा नेता तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा कि वे तमिलनाडु के लोगों और गठबंधन सहयोगियों को प्रभावित कर रहे और भड़का रहे। उन्होंने DMK की वर्षगांठ मनाई और उन्होंने अपने नेताओं को मजबूर किया कि उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि यह लोकतंत्र है या वंशवाद है। यह गलत उदाहरण है, ऐसा होना तमिलनाडु की राजनीति में अच्छी बात नहीं है। (Udhayanidhi Stalin Deputy CM)



