Union Minister Kiren Rijiju: भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मुझे गर्व है कि जब प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल शुरू हुआ तो उन्होंने संविधान की इसी भावना का पालन करते हुए अपनी सरकार का मंत्र इस देश के सामने रखा और वह मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हो या हमारी सरकार, सबने अपने तरीके से काम किया है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के लिए जो काम किया, उसे मैं नकार नहीं रहा हूं। अल्पसंख्यकों के लिए हमारे देश में सबके लिए लीगल प्रोटेक्शन दिया गया है। दूसरे देशों से ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें:- Parliament : राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जैसे एकलव्य का अंगूठा काटा गया, वैसे आप युवाओं का अंगूठा काट रहे
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ दुनिया में जब भी संकट होता है। वो भारत की तरफ देखते हैं। तो यह कैसे कह सकते हैं कि भारत में अल्पसंख्यकों को खतरा है। मैं कहता हूं ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, इससे देश की छवि को नुकसान होता है। इस बीच विपक्ष के नेता लगातार टिप्पणी करते रहे, जिस पर रिजिजू ने कहा कि मैं सीधा सादा आदमी हूं। भले पसंद न हूं, लेकिन झेलना पड़ेगा। जब आपकी सहनशक्ति जवाब दे जाए तो PM नरेंद्र मोदी को बता दीजिएगा। मैं ऐसे क्षेत्र से आता हूं, जहां मैंने पहले हवाई जहाज देखे और बाद में कारें देखी, क्योंकि मेरे सांसद बनने के बाद ही कारों के लिए सड़कें बनी है। (Union Minister Kiren Rijiju)
प्रधानमंत्री ने मुझे कानून मंत्री बनाया था: रिजिजू
रिजिजू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने मुझे उस जगह बैठने का मौका दिया, जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बैठे थे। जब मैं इस देश का कानून मंत्री बना था। कानून मंत्री का पद संभालने से पहले मैंने सबसे पहले यह समझने की कोशिश की कि बाबा साहब अंबेडकर क्या चाहते थे, उनके मन में कौन सी बातें और विचार थे जो वे नहीं कर पाए। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में एक रक्षा मंत्री ने बयान दिया था कि UPA सरकार बॉर्डर पर सड़क इसलिए नहीं बनाती, ताकि चीन उसी रास्ते हमारे देश के अंदर न आ जाए। उनका ये बयान रिकॉर्ड में भी है। बहस के दौरान रिजिजू हरे रंग की ड्रेस पहने नजर आए, जिसकी स्पीकर ने तारीफ की। इस पर उन्होंने धन्यवाद कहा। (Union Minister Kiren Rijiju)
कांग्रेस वालों में संविधान के प्रति प्रेम कहां था?: चौधरी
LJP(रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमें संविधान विरोधी, आरक्षण विरोधी कहती है, लेकिन जिस तरह से पिछले 37 सालों में उनके तीन प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण के खिलाफ बयान दिए हैं, आरक्षण विरोधी सोच रखी है। हम उनसे पूछना चाहते हैं कि जब बिहार दंगों में जल रहा था, तब उनका संविधान के प्रति प्रेम कहां था? विपक्ष के लोग संविधान की बात नहीं कर रहे हैं। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि कल विपक्ष के ज्यादातर सदस्यों ने संविधान के 75 साल पूरे होने पर बोलने के बजाय अपने ही मुद्दे उठाए। अमृत काल में उन मुद्दों को उठाना गलत था। संविधान ने हमें बहुत कुछ दिया है, उन्हें उस पर बोलना चाहिए था। (Union Minister Kiren Rijiju)
कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नही: जोशी
भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए बहुत कुछ ज्यादा नहीं है। महात्मा गांधी के कामों, सिद्धांतों और उनके दिए हुए संदेशों को आगे बढ़ाने का जो काम PM मोदी की सरकार ने किया है वो किसी और सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस को गांधी परिवार के आगे कुछ दिखाई देता है या नहीं? कांग्रेस ने सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री को कभी याद नहीं किया। संविधान और संविधान निर्माताओं के संविधान निर्माण की बात को सिरमौर बनाकर भाजपा काम करती है और कांग्रेस के लोग इसे दिखावे के तौर पर जेब में लेकर घूमते हैं। भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि इस देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड की जरूरत है। किसी देश के लोकतंत्र का जो आधारभूत ढांचा है वो सभी को समान अधिकार दे। हर व्यक्ति चाहता है कि समानता हो, न्याय हो तो फिर अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए? एक ऐसा कानून होना जो सबको समानता का अधिकार दे। (Union Minister Kiren Rijiju)
कांग्रेस ने संविधान को हमेशा खतरे में डाला: वर्मा
केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जिसने हमेशा संविधान को खतरे में डालने का काम किया। अभी तक आपातकाल को देश भूला नहीं है, इन्होंने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम करते हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के भाषण पर उन्होंने कहा कि देश के लिए संघ का क्या-क्या योगदान रहा है वह संघ के लोग अच्छी तरह समझते हैं। मुझे लगता है कि प्रियंका गांधी को एक बार संघ की शाखा में जाना चाहिए और संघ को अच्छी तरह परखना चाहिए। भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर कहा कि यह बहुत हास्यास्पद था, जहां सभी लोग अचंभित थे। विपक्ष में होते हुए वे किसके पक्ष में बोल रही थी। प्रियंका गांधी अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल रही थीं। जनता सब जानती है। (Union Minister Kiren Rijiju)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका को घेरा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका के भाषण पर कहा कि वे क्या बोलना चाह रही थीं ये समझ नहीं आया, लेकिन कहते-कहते उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सरकार पर भी आरोप लगा दिया। शायद उनके दिमाग से निकल गया होगा कि हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकार है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कि सबसे महत्वपूर्ण बात ये हुई कि हम लोगों ने प्रियंका गांधी वाड्रा का भाषण बहुत ध्यान से सुना। हमारे सारे सांसदों ने उनका बहुत आदर किया, जिससे कांग्रेस को सीख भी लेनी चाहिए। उन्होंने शायद अनजाने में हिमाचल सरकार की बहुत सारी बुराइयां कीं कि हिमाचल की नीतियां ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘कायरों को देश की जनता हटा देती है’, जो की सही है क्योंकि कांग्रेस को देश की जनता हटा चुकी है। मूल रूप से उनकी चर्चा संविधान से अलग थी। (Union Minister Kiren Rijiju)
भाजपा को अपने मुद्दों पर बात करनी चाहिए: पप्पू
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा को अपने मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्हें जीएसटी, नोटबंदी, पुलवामा, नौकरियों, किसानों, बेटियों की स्थिति पर बात करनी चाहिए। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विपक्ष की बहस की शुरुआत की। हम सभी सदन में अपनी भावनाओं को सम्मानजनक तरीके से व्यक्त करना चाहते हैं। हम सभी महसूस करते हैं कि संसद को काम करने दिया जाना चाहिए और सत्तारूढ़ पार्टी को संसद के कामकाज को रोकने के लिए कुछ भी नहीं करना चाहिए। सभी विपक्षी दल सहयोग कर रहे हैं। कांग्रेस सासंद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि प्रियंका सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे इस देश में हो रहे अन्याय को व्यक्तिगत रूप देकर लोगों से जुड़ने में सक्षम रहीं। उन्होंने कई ऐसे संस्कार प्रदर्शित किए जिन्होंने उन्हें भारत के लोगों से जोड़ा। (Union Minister Kiren Rijiju)
राहुल और खड़गे ने की प्रियंका की तारीफ
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रियंका गांधी का बहुत बढ़िया भाषण था। उन्होंने सरकार के सामने सभी तथ्य रखे और बताया कि कैसे संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है। हम उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के पहले भाषण पर कहा कि मैंने इसे देखा, यह बहुत अच्छा, अद्भुत भाषण था। यह मेरे पहले भाषण से बेहतर था, इसे ऐसे कह सकते हैं। लोकसभा में समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान हमारी ढाल है, हमारी सुरक्षा है, यह हमें समय-समय पर शक्ति प्रदान करता है। संविधान शोषित, उपेक्षित, पीड़ित और वंचितों के अधिकारों का सच्चा संरक्षक है। यह संविधान बहुत बड़ा सहारा है। हमारे जैसे लोगों और देश के कमजोर लोगों के लिए, खासकर PDA के लिए संविधान बचाना जीवन-मरण का सवाल है। (Union Minister Kiren Rijiju)
JMM सांसद ने सत्ता पक्ष को घेरा
JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि जिस तरह से सत्ता पक्ष इन दिनों विपक्ष का दमन कर रहा है, उससे लगता है कि भाजपा सरकार अब लोकतंत्र नहीं बल्कि एकतंत्र लाना चाहती है। आप देख रहे हैं कि किस तरह विपक्ष के नेता का अपमान किया गया, उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह सरकार केवल नाम के लिए किसानों और दलितों के कल्याण की बात करती है लेकिन जब उन्हें वास्तव में ऐसा करना होता है, तो वे उनका अपमान करते हैं… यह सरकार अडानी मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती, वे उसे बचा रहे हैं… जब भी विपक्ष इस पर बोलना चाहता है, तो उन्हें रोक दिया जाता है, उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। यह सांसदों के साथ अन्याय है। (Union Minister Kiren Rijiju)
भाजपा के कार्यकाल में संविधान का अपमान: JMM
JMM सांसद महुआ ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान हमेशा संविधान का अपमान हो रहा है। अगर आप संसद में देखें तो अविश्वास प्रस्ताव लाना INDIA गठबंधन की मजबूरी बन गई क्योंकि जब विपक्ष के नेता बोलने के लिए खड़े होते हैं तो ज्यादातर समय उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, फोकस सत्ता पक्ष पर होता है… कैमरा भी उन पर होता है… इतना पक्षपात पहले कभी नहीं हुआ होगा। बाबा साहब अंबेडकर का जो संविधान है जिसमें उन्होंने सभी जातियों और धर्मों को समान दर्जा दिया है। ऐसे में अभी जो चुनाव हुए हैं उसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों ने ‘बटोगे तो काटोगे’ का नारा लगाया, क्या यह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की रक्षा हो रही है? (Union Minister Kiren Rijiju)