Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के 2 जिलों को जल्द मिलेगी खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति: केंद्रीय मंत्री मांडविया

Union Minister Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में खेल और श्रम विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दो जिलो में जल्द ही खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति दी जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया सेंटरों में अधोसंरचना निर्माण के लिए भरपूर मदद दी जाएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक किरण देव सिंह और सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- अमर्यादित आचरण राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा उपयोग: उपराष्ट्रपति धनखड़

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 31 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर का संचालन किया जा रहा है। दो जिलों में खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति मिलने के बाद राज्य के सभी जिलों में खेलो इंडिया सेंटर प्रारंभ हो जाएंगे। इससे राज्य के खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। इन सेंटरों में 1181 खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के संवर्धन और विकास के लिए राज्य में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए। राज्य में स्थापित उद्योगों से खेलों के लिए सीएसआर मद से राशि उपलब्ध कराने के प्रयास किया जाए। (Union Minister Mandaviya)

सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत राज्य में स्थापित सभी सेंटरों में खेलों के लिए आवश्यक सभी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही केंद्रीय और राज्य योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाए जाएं। औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए औषधालयों में आवश्यक उपकरण और विशेषज्ञों के साथ-साथ आवश्यक दवाईयों का भण्डारण पर्याप्त रूप से हो। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराएं। श्रमिकों के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ सिकलसेल के परीक्षण और उपचार की भी व्यवस्था की जाए। (Union Minister Mandaviya)

मोर चिन्हारी भवन का निर्माण

वाणिज्य, उद्योग और श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन और खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्य में खेलों के विकास के लिए स्कूल स्तर से ही बच्चों को सुविधाएं और प्रशिक्षण की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में आवश्यक संसाधन और सुविधाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। श्रम विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी. ने अवगत कराया कि राज्य के श्रमिकों का पंजीयन कर श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य के प्रवासी श्रमिकों के लिए विभिन्न राज्यों में प्रवासी संसाधन केंद्र मतलब मोर चिन्हारी भवन का निर्माण किया जा रहा है। इससे प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर सहयोग मिल सकेगा। (Union Minister Mandaviya)

Back to top button
error: Content is protected !!