कल कुरुद नगर के 250 साल पुराने मंदिर में धूमधाम से खेली जाएगी फूलों की होली, फाग गीतों से मानेगा उत्सव

Holi 2023 : नगर में कल रविवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुद नगर में फूलों से होली खेली जाएगी। यह होली कुरुद नगर के हृदय स्थल (पुराना बाज़ार) से जुड़ा हुआ प्राचीन श्रीराम मंदिर में खेली जाएगी। बताया जाता है कि यह प्राचीन श्रीराम मंदिर लगभग 250 वर्ष पुरानी मंदिर है। जहां भक्त भगवान के साथ फूलों से होली खेलेंगे। साथ ही इस उत्सव में नंगाड़े की थाप पर फाग गीत गाते हुए फूलों की होली के साथ उत्सव की खुशियां बिखेरी जाएंगी।

यह भी पढ़ें : राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की भीड़ का ट्रेलर रिलीज, इसमें दिखा लॉकडाउन के दौरान पलायन का दर्दनाक मंजर

Holi 2023 : अवध के फूलों से होली

अखिलेश वैष्णव ने बताया, इस पावन धाम पर हर साल बसंत उत्सव मनाया जाता रहा है। जहां नगर के धर्म एवं कलाप्रेमी एकत्र होकर भगवान श्रीराम चन्द्रजी का आर्शीवाद लेकर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर फाग गीत गाते हुए होली के उत्सव की खुशियां बिखेरते है। पूरे नगर में होली के बाद रंगपंचमी पर मनाए जाने वाले इस उत्सव की एक अलग पहचान है। जिसका आनंद देखते ही बनता है। यहां लोग प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के साथ अवध के फूलों की होली का आनंद लेते है।

यह भी पढ़ें : हार्ले डेविडसन ने लांच की अपनी सबसे किफायती मोटरसाइकिल, Royal Enfield को देगी टक्कर

बसंत उत्सव का कुछ यूं होता है नजारा

उन्होंने आगे बताया, हर जगह फूलों के साथ एक असाधारण आश्चर्यजनक बासंती की होली मनाई जाती है। फूलों की होली के उल्लास के लिए उनकी आराध्य साथी को सुंदर फूलों और ताजा खिलने वाली मालाओं से भव्य रूप से सजाया जाता है। इस दौरान भक्त उत्साहपूर्वक इस शानदार उत्सव में शामिल होंगे। प्राचीन श्रीराम मंदिर स्थल के अंदर एक अनोखे और उत्साह के साथ होता है यह प्यारा पुष्प उत्सव। इस उत्सव का महत्त्व ये है कि यह संथेतिक सूखे या गीले रंगों के साथ नहीं खेला जाता है। इसके बजाय, यह अनेक रंग बिरंगे फूलो की पंखुड़ियों के साथ खेला जाता है, जिससे इसे फूलों वाली होली कहते है।

Related Articles

Back to top button